![]() |
सेला दर्रा |
४१७० मीटर ( लगभग १३७०० फीट ) की ऊंचाई पर स्थित सेला दर्रा, अरुणाचल प्रदेश की जीवनरेखा के रूप में प्रकृति और हिमालय की सुन्दरता के समागम को अंकित करते पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश का प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। सेला दर्रा वनस्पति की दुर्लभ प्रजातियो से भरा हुआ है और आमतौर पर पूरे वर्ष बर्फ से ढका रहता है।
अरुणाचल प्रदेश में स्थित सेला दर्रा तवान्ग घाटी को शेष भारत से जोड़ता है। सर्दियों के मौसम के दौरान होने वाली भारी बर्फबारी दर्रे को ढक लेती है। जिसके लिए पूरे वर्ष इसे खुला रखने के लिए भारत का सीमा सड़क संगठन ( बीआरओ ) के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान लगा देते है। भारतीय सेना सेला दर्रे और झील की रक्षा करती है। उनका इस भीषण मौसम में इस मार्ग की रक्षा के लिए किया जाने वाला संघर्ष सराहनीय है।
सेला दर्रे से जुडी हुई किंवदंती
१९६२ में हुए भारत चीन युद्ध में एक भारतीय सेना के वीर सपूत जसवंत सिंह रावत ने सेला दर्रे के पास अकेले चीनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। सेला नामक एक स्थानीय आदिवासी महिला उस सिपाही जसवंत के लिए भोजन और पानी लाती थी। युद्ध के दौरान एक दिन जब वह उसके लिए भोजन और जल लेकर आयी। तो उसका क्षत-विक्षत शरीर देखकर उसकी जान चली गयी। उसी सेला के नाम पर इस दर्रे को यह नाम मिला। बाद में वीर जसवंत सिंह रावत को महावीर चक्र से नवाजा गया।
सेला दर्रे की भौगोलिक स्थिति
सेला दर्रा तवांग शहर से ७८ किमी और गुवाहाटी से ३४० किमी की दूरी पर स्थित है। अक्सर ही यह भूस्खलन और भारी हिमपात के बाद अस्थायी रूप से बंद हो जाता है। जिसके लिए सीमा सड़क संगठन दिन रात एक इसे वर्ष भर सुचारु रूप से बनाये रखने के लिए कार्य करती रहती है। सेला दर्रा में ग्रीष्म ऋतू अरुणाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की ही भांति लम्बी नहीं होती है, परन्तु सुहावनी अवश्य ही होती है। सर्दियां लम्बी जिसमें तापमान लगभग -१० डिग्री तक चला जाता है। पास में ही उत्तर दिशा में स्थित सेला झील १३६५० फीट की ऊंचाई पर स्थित एक बड़ी झील है। यह झील अक्सर जमी ही रहती है और तवांग नदी की सहायक नदी, नूरानांग में जाती है।
![]() |
सेला दर्रा |
सेला दर्रे का महत्त्व
- सेला दर्रा एक भारतीय बौद्ध शहर तवान्ग को देश के अन्य हिस्सों जैसे दिरांग और गुवाहाटी से जोड़ता है।
- दर्रे के शिखर के पास स्थित सेला झील, क्षेत्र में उपस्थित १०१ पवित्र झीलों में से एक है जो तिब्बती बौद्ध धर्म में एक अलग ही पहचान रखती है।
![]() |
सेला झील |
- हमेशा बर्फ से ढके रहने के कारण पूर्वी हिमालय श्रृंख्ला की सुंदरता को देखने के लिए पर्यटकों में इस स्थान का विशेष महत्व है।
- पर्यटन व्यवसाय को अत्यधिक लाभ होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, २०१८-१९ के बजट में इस स्थल पर ऑल वेदर रोड ट्रांसपोर्ट टनल के निर्माण को मंजूरी दी गयी जिसका कार्य २०१९ में प्रारम्भ हुआ।
![]() |
ऑल वेदर रोड ट्रांसपोर्ट टनल |
सेला दर्रा घूमने जाने का सबसे अनुकूल समय
भले ही सीमा सड़क संगठन ( बीआरओ ) के अथक प्रयास से दर्रा पूरे वर्ष खुला रहता है। लेकिन घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर नवंबर का समय जब हल्का हिमपात शुरू हो जाता है। इसके साथ ही साथ मार्च से मई का समय जब तापमान अधिकतम २० डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम ५ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस समय बर्फ से ढके शिखरों और झील के साथ दर्रा अपना स्वर्णिम रूप में होता है। जिसके दृश्य यात्रा की यादों को अपने मन मस्तिष्क में संजोना एक अनमोल मणि को संजोने के समान है।
![]() |
तवान्ग प्रवेश द्वार |
सेला दर्रा जाने से पूर्व अपनाये जाने वाले सुझाव
यदि आप ने सेला दर्रे को देखने का विचार बना लिया है तो किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए नीचे दी गयी सलाह का पालन अवश्य करें।
- यात्रा के पूर्व सुनिश्चित करते हुए अपने साथ एक बढ़िया कैमरा, दूरबीन, एक अच्छे बैकअप वाली तेज टॉर्च और आवश्यक मेडिकल बॉक्स जरूर रखे।
- किसी भी प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश की कोशिश न करे।
- अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पैक्ड फूड और गरम पानी के थर्मस जरूर रखे।
- हर समय अपने को गर्म रखने के लिए और अधिक ऊंचाई और बर्फ में गर्म रखने वाले कपडे अपने साथ जरूर रखे।
- दर्रे की यात्रा के पूर्व भारी भोजन करने से बचें। क्योकि अधिक ऊंचाई पर ज्यादा भोजन करे होने से चलते समय ऑक्सीजन की कमी के कारण दम भरने लगता है।
सेला दर्रा तक कैसे पहुंचे ?
हवाई मार्ग से सेला दर्रा
ट्रेन मार्ग से सेला दर्रा
सड़क मार्ग से सेला दर्रा
सेला दर्रा के निकटतम आकर्षण
आप की यात्रा को यादगार बनाने के लिए आस पास के स्थलों को भी जरूर देखें -
- तवान्ग मठ
- तख्तसांग गोम्पा
- शोंगा-सेर झील
- नूरानांग झरना
- पंकंग तेंग त्सो झील
- गोरिचेन पीक
- बुमला दर्रा
- जसवंत गढ़ युद्ध स्मारक
- बाप तेंग कांग झरना
1 टिप्पणियाँ
Beautiful jeel and sela dara
जवाब देंहटाएं